पूर्व में आयोजित कार्यक्रम
A- देवभूमि विचार मंच अध्ययन केंद्र (श्रीनगर गढ़वाल) द्वारा शुरु होने के पश्चात् अब तक किए गए कार्य निम्नलिखित हैं-
1. दिनांक 29 दिसंबर 2024 को वैचारिक गोष्ठी में प्रो०डी०एस० नेगी जी का व्याख्यान आयोजित किया गया।
2. दिनांक 12 जनवरी 2025 स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
3. दिनांक 03 फरवरी 2025 वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
B- हे०न०ब० गढ़वाल विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग द्वारा देवभूमि विचार मंच (प्रज्ञा प्रवाह) के तत्वावधान में दिनांक 14 एवं 15 फरवरी 2025 को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई।
आगामी कार्यवृत्त
A- देवभूमि विचार मंच अध्ययन केंद्र (श्रीनगर गढ़वाल) द्वारा शुरु होने के पश्चात् अब तक किए गए कार्य निम्नलिखित हैं-
1. अध्ययन केंद्र को सुचारू रूप से चलाने एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने हेतु देवभूमि विचार मंच से परामर्श एवं अनुमति लेकर बैंक खाता खोला जा सकता है।
2. स्वयंसेवकों से भारतीय संस्कृति से जुड़ी पुस्तकें समर्पण के रूप में संग्रहित की जाएगी।
3. पुस्तकों के संग्रह एवं संरक्षण हेतु धन संग्रह कर आवश्यक आलमारियों की व्यवस्था की जाएगी।
4. अध्ययन केंद्र में सुचारू रूप से व्याख्यान एवं चर्चा-परिचर्चा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
B- विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय संस्कृति की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने का प्रस्ताव है।
C- श्री त्रिलोचन उप्रेती हिमालयी शोध संस्थान से लेखों / शोध पत्रों को प्रकाशित करने हेतु जर्नल का प्रकाशन किया जाना प्रस्तावित है।
